Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Thieves Steal Over 5 Lakhs from Cloth Shop and Hotel
दुकान और होटल व्यवसायी के बंद घर से पांच लाख की संपत्ति चोरी

दुकान और होटल व्यवसायी के बंद घर से पांच लाख की संपत्ति चोरी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में चोरों ने माड़ीपुर में कपड़ा दुकान और मिठनपुरा में होटल व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरों की गतिविधियाँ कैद हुईं हैं। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है।

Dec 05, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर और मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशनगर में चोरों ने गुरुवार देर रात कपड़ा दुकान और होटल व्यवसायी के बंद घर को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जेल रोड निवासी कपड़ दुकानदार शमशाद हसन ने बताया कि माड़ीपुर में उनकी दुकान है। करीब आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नकद तीन लाख व 77 हजार रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि चोरों ने चेहरे को ढक रखा था। सड़क पर तब लोगों का आवागमन कम हो गया तब शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। वहीं, मिठनपुरा के जगदीशनगर निवासी होटल व्यवसायी वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात वे अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सपरिवार मालीघाट गए थे। रात को वहीं पर रुक गए। सुबह घर आए तो देखा कि मेन गेट खुला है और दोनों ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो पाया कि कमरों का दरवाजा और आलमीरा तोड़कर चोरों ने नकद 60 हजार और जेवरात समेत एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की सूचना मिठनपुरा पुलिस को दी गई।