ग्रहण के कारण 15 घंटे तक बंद रहा बाबा गरीबनाथ मंदिर का पट
- चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पूर्व रविवार दिन में एक बजे ही पट कर

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पूर्व सूतक लगने से रविवार दोपहर एक बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर का पट बंद हो गया, जो 15 घंटे बाद सोमवार की सुबह चार बजे खुला। पट बंद करने से पहले बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बाबा गरीबनाथ जी का महाशृंगार पूजन कर उनकी आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। पंडित पाठक ने बताया कि चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे से रात 01:26 तक रहा। चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पूर्व सूतक लगने से मंदिर का पट बंद कर दिया गया है। तड़के मंदिर की धुलाई व शृंगार पूजन व आरती के बाद ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन शुरू कर सके।
चंद्रग्रहण के कारण शहर के सभी मंदिरों का पट बंद रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




