
मुजफ्फरपुर में सर्दी का तीखा प्रहार, पारा 7.5° तक गिरा; सीजन का सबसे कम तापमान
मुजफ्फरपुर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम का सबसे कम है। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है।
मुजफ्फरपुर जिले के तापमान में शुक्रवार को फिर उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहा। इस दौरान पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई। यह इस सीजन का सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी करीब एक डिग्री की कमी आई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया। इसके अनुसार न्यूनतम तापमान में अभी फिलहाल उतर-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। जबकि, दिन का तापमान स्थिर बने रहने की संभावना है। इसका कारण पछिया हवा की गति का मंद होना है। अभी जिले में पछिया हवा औसतन 4 से 6 किमी की गति से चल सकती है। इससे तापमान में धीमी गति से कमी आ सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.2 कम होकर 25.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री की कमी के साथ 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया हुआ। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। पछिया हवा लगातार 6 किमी की गति से पूरे दिन चलती रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




