ब्रजवासी को जीत पर शिक्षक संघ ने दी बधाई

Dec 10, 2024 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभय कुमार निर्भय और प्रधान सचिव पवन कुमार प्रतापी ने विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। शिक्षकों ने इसे अपने स्वाभिमान की...

ब्रजवासी को जीत पर शिक्षक संघ ने दी बधाई

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभय कुमार निर्भय एवं प्रधान सचिव पवन कुमार प्रतापी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

शिक्षकों ने कहा कि यह शिक्षकों के स्वाभिमान की जीत है। यह जीत राजनीतिक दलों के लिए सबक है। संघ के संरक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह, भूपनारायण पाण्डेय, बैद्यनाथ पाठक, रामेश्वर सिंह, कृष्णनंदन झा, उमेशचन्द्र यादव, सुरेश कुमार सुमन, रामनरेश ठाकुर, सुरेन्द्र कुमार, अखिलेश पाठक आदि शिक्षक नेताओं ने भी जीत पर बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।