
जिले के तीन शिक्षकों को मिलेगा राजकीय पुरस्कार
मुजफ्फरपुर जिले के तीन शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर राजकीय पुरस्कार मिलेगा। चयनित शिक्षकों में हरिनारायण सहनी, अलका राय और विवेक कुमार शामिल हैं। इनका चयन विभिन्न मानदंडों के आधार पर किया गया है, जिसमें...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के तीन शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार मिलेगा। शिक्षक दिवस पर राजकीय पुरस्कार के लिए शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों का चयन किया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सूबे के 72 शिक्षकों की सूची जारी की है, जिन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। जिले से जिन शिक्षकों का चयन किया गया है, उनमें एमएसकेबी हाईस्कूल के विज्ञान शिक्षक हरिनारायण सहनी, एमआरएस उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियारी की विशिष्ट शिक्षिका अलका राय और पुरूषोत्तमपुर हाईस्कूल के विद्यालय अध्यापक विवेक कुमार शामिल हैं। इनका चयन कई बिन्दुओं पर खरे उतरने के बाद किया गया है। इन शिक्षकों के ई-कंटेट बनाने, रिसर्च पेपर, किसी तरह का नवाचार या टीएलएम बनाया है या नहीं, बच्चों का नामांकन बढ़ाने को लेकर क्या-क्या गतिविधि रही, इन सब पर अंक देकर राजकीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मनियारी हाईस्कूल की शिक्षिका अलका राय ने कहा कि वीडियो बनाकर बच्चों को हमलोग जोड़ रहे हैं। पीएम ई-विद्या पोर्टल पर भी कक्षा 9वीं-10वीं के लिए कंटेट बनाये, इसे भी देखा गया। विवेक कुमार और हरिनारायण सहनी का भी इसी तरह का योगदान रहा है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि जिले के इन शिक्षकों के चयनित होने से हमारा गौरव बढ़ा है। अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




