शिक्षकों के कालबद्ध प्रोन्नति के लिए प्रखंडों से मांगी सूची
मुजफ्फरपुर में नियोजित शिक्षकों ने कालबद्ध प्रोन्नति और वेतन संरक्षण की मांग की। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने दो दिनों में पत्र जारी करने का आदेश दिया। सभी संवर्ग के शिक्षकों को महंगाई भत्ता और आवास भत्ता की अंतर राशि का भुगतान करने का भी निर्देश दिया गया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर प्रखंडों से सूची मांगी गई है। अंतर राशि के भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षक मंगलवार को शिक्षा भवन पहुंचे थे।शिक्षकों से वार्ता करते हुए डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने वेतन सरंक्षण को लेकर दो दिनों में पत्र जारी करने का आदेश दिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने कहा कि सभी संवर्ग के विद्यालय अध्यापक, विद्यालय प्रधान और प्रधानाध्यापक को वेतन संरक्षण का लाभ देते हुए निर्धारण की सहमति बनी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक-दो दिनों में पत्र जारी करते हुए निर्धारण करने की बात कही है।
इसके साथ ही सभी संवर्ग के विद्यालय अध्यापक और विशिष्ट शिक्षकों को महंगाई भत्ता और आवास भत्ता की अंतर राशि के भुगतान का आदेश दे दिया गया है। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला महासचिव मुनिन्द्र कुमार झा, जिला प्रवक्ता समरेंद्र कुमार पवन, जिला सूचना प्रभारी मोहम्मद खालिद, सुबोध गुप्ता आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


