Muzaffarpur News: निगरानी ने नहीं सौंपा आरोपी शिक्षिका का सत्यापित प्रमाणपत्र
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक शिक्षिका पर फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने का आरोप है, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग ने शिकायत के बाद सत्यापन के लिए पत्र लिखा है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने मामले में सख्त रुख अपनाया है, जबकि निगरानी ने रिपोर्ट सौंपने में देरी की है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निगरानी ने फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी की आरोपी शिक्षिका का सत्यापित प्रमाणपत्र नहीं सौंपा है। ऐसे फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी की आरोपी शिक्षिका पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।सहयोग पोर्टल पर दोबारा शिकायत करने पर विभाग ने शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा है। इसके बाद डीपीओ स्थापना ने निगरानी को दोबारा पत्र लिखा है और संबंधित शिक्षिका के सत्यापित प्रमाणपत्र को उपलब्ध कराने को कहा है। मामला मीनापुर के स्कूल का है।सहयोग पोर्टल पर जुलाई में ही उत्क्रमित म.वि. नेउरा की शिक्षिका के फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने की शिकायत की गई थी।
मामले में निगरानी से शिक्षिका की जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हुई और दोबारा इस मामले में शिकायत की गई। डीपीओ ने कहा कि विभाग द्वारा नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्र के सत्यापन का काम निगरानी को सौंपा गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर सख्ती की है।


