इंपैक्ट और अचीवर अकादमी ओवरऑल चैंपियन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में 38वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 340 प्रतिभागियों ने भाग लिया। केयोरिगी में इंपैक्ट और पूम्से में अचीवर अकादमी ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। सफल खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

इंपैक्ट और अचीवर अकादमी ओवरऑल चैंपियन

मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में पंडित नेहरू स्टेडियम स्थित खेल भवन में ओपेन स्काई ताइक्वांडो अकादमी की ओर से 38वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के 340 प्रतिभागियों ने भाग लिया। केयोरिगी में इंपैक्ट तो पूम्से में अचीवर अकादमी ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।बिहार ताइक्वांडो संघ के सचिव राजेश कुमार साहू एवं मुन्ना कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। आयोजन में ताइक्वांडो प्रशिक्षक निशांत राज, ओम प्रकाश राजा, विक्की कुमार, अभय, अनीश, अनन्या, अंकित, दीपक तथा आयोजक हैदर परवाज़ की सक्रिय भूमिका रही।मुख्य अतिथि एडीएम (डीआई) संजय कुमार थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर डिप्टी कलेक्टर डॉ. रचना सिन्हा और जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार मौजूद रहे। मौके पर अखिलेश कुमार मणि, डॉ. रंजना, डॉ. जुवेरिया जाहिद, अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।