मोबाइल से स्व-गणना कर डीएम ने की जनगणना की शुरुआत
मुजफ्फरपुर में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मोबाइल से स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत की। पहले दिन 1143 लोगों ने स्व-गणना पूरी की। 2021 में कोरोना के कारण जनगणना नहीं हो सकी थी, अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर त्रुटिरहित तरीके से कराया जा रहा है। स्व-गणना से डाटा की शुद्धता बढ़ेगी।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मोबाइल के माध्यम से शुक्रवार को स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर जिले में जनगणना 2027 की शुरुआत की। वहीं, पहले दिन कुल 1143 लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। लोगों का उत्साह देखते हुए डीएम ने बड़ी संख्या में स्व-गणना करने का आग्रह किया।डीएम ने कहा कि 2021 में कोरोना के कारण तय समय पर जनगणना नहीं हो सकी थी, जिसे अब कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया को कम समय में त्रुटिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म माध्यम से कराया जा रहा है। दो चरणों में पूरा होनेवाली इस प्रक्रिया में पहले मकान गणना, फिर फरवरी 2027 से जनगणना कराई जाएगी।
इस बीच 17 अप्रैल से स्व-गणना का काम शुरू किया गया है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने परिवार की जानकारी खुद से विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। कहा कि स्व-गणना से प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनेगी। इससे गलतियों की संभावना कम होने से डाटा की शुद्धता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रखंड स्तर पर कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है।जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने कहा कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार की स्व-गणना होगी। इसलिए फॉर्म भरते समय सावधानी बरतनी होगी। लोग तकनीकी कठिनाई होने पर स्थानीय प्रशासन और प्रखंड स्तर पर अधिकारियों से सहायता ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Ajay Kumar Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


