खेल की गरिमा की शपथ के साथ महोत्सव का आगाज

Dec 19, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में 106 स्कूलों के 3700 खिलाड़ियों के साथ खेल महोत्सव सीजन-3 शुरू हुआ। कुलपति शिशिर सिन्हा और डॉ. दिनेश चन्द्र राय ने उद्घाटन किया। पहले दिन फुटबॉल में केंद्रीय विद्यालय ने जीत हासिल की, जबकि कबड्डी में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में भी कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।

खेल की गरिमा की शपथ के साथ महोत्सव का आगाज

मुजफ्फरपुर, खेसं। 106 स्कूलों के 3700 खिलाड़ियों के बीच खेल महोत्सव सीजन-3 गुरुवार को एलएस कॉलेज खेल मैदान में मार्चपास्ट के साथ शुरू हो गया। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा व बीआरएबीयू के कुलपति डॉ. दिनेश चन्द्र राय ने संयुक्त रूप से चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। खिलाड़ी चिराग कुमार ने खेल की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। पहले दिन फुटबॉल में केंद्रीय विद्यालय ने जीत से आगाज की तो कबड्डी में जीडी मदर ने दम दिखाया। इस दौरान कुलपति सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार खेलकूद को आगे बढ़ाने में जुटी है। राजगीर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होने से खिलाड़ियों में नौकरी की संभावनाएं बढ़ी हैं।

संचालन पूर्व नेशनल एथलीट डॉ. संजय सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया। स्वागत जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रमोद राम ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक अनिल कुमार सिन्हा, एबीबीआई बीआएबीयू कैंपस की शाखा प्रबंधक प्रियंका राज, बीआरएबीयू स्पोर्ट्स कौंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह, जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, वार्ड पार्षद राजीव कुमार पंकु, रोहन कुमार सिंह आदि मौजूद थे। केन्द्रीय विद्यालय की जीडी मदर पर 1-0 से जीत पहले दिन बालक अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय ने जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से, एएम. पब्लिक स्कूल ने डाल्फिन पब्लिक स्कूल को 1-0 से व मॉडल एजुकेशन ने माउंट लिटेरा को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं, कबड्डी (अंडर-14) स्पर्धा में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा। जीडी मदर की बालक वर्ग की टीम 28 अंकों से मैच जीतने में कामयाब रही। जीडी मदर की बालिका टीम ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए क्राइस्ट ज्योति को 47 अंकों से और रोहुआ मध्य विद्यालय की टीम को एक अंक के रोमांचक अंतर से हराया। बालक वर्ग के अन्य मैचों में ज्ञान सरोवर, क्राइस्ट ज्योति, किड्स कैंप स्कूल, रेजोनेंस स्कूल, सेंट जोसेफ और जैंतपुर स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में किड्स कैंप स्कूल, साई मिलेनियम और एमएस हरपुर की टीमें भी विजयी रहीं। एथलेटिक्स स्पर्धा के मुख्य परिणाम एथलेटिक्स में जंप इवेंट्स में अंडर-10 ब्रॉड जंप (बालक) में ज्ञान सरोवर के आदर्श कुमार ने 1.90 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में क्राइस्ट ज्योति की अमृता कुमारी 1.75 मीटर के साथ विजेता रहीं। अंडर-12 लांग जंप में बालक वर्ग में बिट्टू राज ने 3.47 मीटर और बालिका वर्ग में तन्नु श्री (क्राइस्ट ज्योति) ने 2.71 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीते। ट्रैक स्पर्धाओं में क्राइस्ट ज्योति स्कूल का दबदबा रहा। शुभम कुमार और अमृता सुबोध राय ने अपने-अपने वर्ग की 50 मीटर दौड़ जीती। अंडर-12 की 50 मीटर दौड़ में रितेश कुमार (सेंट जोसेफ) और साक्षी कुमारी (सकरी सरैया) प्रथम रहे। वहीं, अंडर-16 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में वर्षा कुमारी (सकरी सरैया) ने 9.16 सेकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ जीत दर्ज की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।