एसकेएमसीएच के रेडियोलॉजी हेड से जवाब तलब
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार से 15 दिन की अनुपस्थिति पर जवाब मांगा है। अधीक्षक ने मरीजों को अल्ट्रासाउंड में देरी से नंबर मिलने की समस्या पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति की निगरानी के लिए रजिस्टर अपने पास रख लिया है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार से मंगलवार को जवाब तलब किया है। विभागाध्यक्ष पर बिना बताए 15 दिन तक गायब रहने का आरोप था। बिना सूचना के गायब रहने पर अधीक्षक ने नाराजगी जताई।अधीक्षक ने कहा कि अल्ट्रासाउंड में मरीजों को काफी दिन के बाद नंबर मिल रहा है, इसे ठीक किया जाए। इस पर विभागाध्यक्ष ने कहा कि इसे ठीक किया जा रहा है। उनके पास मरीजों तक सूचना पहुंचाने का कोई साधन नहीं है। इसके अलावा अधीक्षक ने डॉक्टरों के भी समय से पहले चले जाने पर नाराजगी जताई।
अधीक्षक ने रोडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों का अटेंडेंस रजिस्टर अपने पास रख लिया है। हर दिन डॉक्टरों के आने जाने की निगरानी वह खुद करेंगे।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


