एसकेएमसीएच में परिजनों से मारपीट करने वाले ट्रॉली मैन हटाए गए
मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इमरजेंसी स्टाफ को मरीज के परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में हटा दिया गया। अस्पताल के अधीक्षक ने सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए और जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया। नर्सों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) की इमरजेंसी में मरीज के परिजनों से मारपीट करने में आरोपित सभी ट्रॉली मैन को बुधवार को हटा दिया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी को इनको हटाने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।मंगलवार को इमरजेंसी में इनका एक मरीज के परिजनों को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। अधीक्षक ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी देखा जाएगा। इस बीच एसकेएमसीएच के नर्स और ब्रदर ने अधीक्षक से मुलाकात की और घटना के बाद सुरक्षा की मांग की।
नर्सों ने कहा कि मरीज की महिला रिश्तेदार ने उनलोगों को दांत काट कर जख्मी कर दिया। नर्सों ने मेडिकल कॉलेज में महिला सुरक्षा गार्ड को तैनात करने की मांग की, जिससे अधीक्षक ने मान लिया। अधीक्षक ने सुरक्षा एजेंसी को इमरजेंसी और आसपास महिला सुरक्षा गार्ड लगाने का निर्देश दिया। अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे शपथ पत्र दें कि जिन लोगों को मारपीट के आरोप में हटाया गया है उन्हें दोबारा नहीं रखा जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


