कराटे चैंपियनशिप में जिले की टीम ने जीते 11 पदक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर ने पटना में आयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। जिले की टीम ने 11 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं। यह प्रतियोगिता संत डोमिनिक सेवियों हाईस्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कराटे चैंपियनशिप में जिले की टीम ने जीते 11 पदक

मुजफ्फरपुर। पटना में आयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में मुजफ्फरपुर का प्रदर्शन शानदार रहा। जिले की टीम ने इसमें 11 पदक जीते। पटना के संत डोमिनिक सेवियों हाईस्कूल में यह दो दिवसीय प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन बिहार राज्य कराटे संघ की ओर से किया गया था। जिले से कुल 38 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।