Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Sets Record for Largest Voter Awareness Oath Ceremony
‘मुजफ्फरपुर की शपथ’ इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल

‘मुजफ्फरपुर की शपथ’ इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों को जागरूक करने के लिए 14,138 स्थानों पर 21 लाख 60 हजार 249 लोगों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। यह भारत में पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने एक साथ शपथ ली। इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।

Nov 20, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों को जागरूक करने के लिए मुजफ्फरपुर जिले में हुआ शपथ ग्रहण समारोह इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। बीते तीन नवंबर को मेगा स्वीप इवेंट के तहत जिले में एक साथ 14,138 स्थानों पर 21 लाख 60 हजार 249 लोगों ने मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली थी। देश में यह पहली बार हुआ, जब मतदान में शामिल होने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ शपथ ली। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को इसकी जानकारी कलेक्टेट सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके साथ इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के ऐडजुडीकेटर नरविजय यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार इतनी संख्या में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक दिन और एक ही समय शपथ दिलाई गई। पहले यह लक्ष्य दस लाख रखा गया था, लेकिन डीएम के नेतृत्व और अधिकारियों की तत्परता से 21 लाख का आंकड़ा भी पार कर गया। इसे आधिकारिक तौर पर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। जल्द ही इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की पत्रिका में इसका पूरा ब्योरा प्रकाशित किया जाएगा। सांस्कृतिक पर्व के रूप में बदला स्वीप अभियान : डीएम ने कहा कि मेगा स्वीप इवेंट मुजफ्फरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक उत्सव के रूप में मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर गायन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली, फैंसी ड्रेस शो, फ्लैश मॉब सहित अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया गया। डीएम ने कहा के मेगा स्वीप इवेंट का सकारात्मक प्रभाव मतदान पर पड़ा। बड़ी संख्या में मतदाता बूथ पर पहुंचे। विस चुनाव में जिले में 71.98 फीसदी मतदान हुआ। महिलाओं, बच्चों की रही सबसे ज्यादा भागीदारी : डीएम ने ने कहा कि मेगा स्वीप इवेंट में आईसीडीएस, कृषि, जीविका, स्वास्थ्य, कल्याण, शिक्षा व पंचायत विभाग जिले के निवासियों की सामूहिक चेतना व सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मियों की मेहनत से ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। शपथ अभियान में सबसे अधिक जीविका की नौ लाख से अधिक महिलाओं और स्कूली बच्चों सहित शिक्षा विभाग से जुड़े करीब सात लोगों की भागीदारी रही। इन विभागों ने निभाई यह भागीदारी विभाग - स्थलों की संख्या - भागीदारों की संख्या आईसीडीएस - 5617 - 323090 कृषि - 16 - 1104 जीविका - 3720 - 957352 स्वास्थ्य - 602 - 78405 कल्याण - 432 - 52319 शिक्षा - 3377 - 696968 पंचायत - 373 - 41755 जिला स्तर - 1 - 9256