तिरहुत के दिव्यांग खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए पटना रवाना
मुजफ्फरपुर में दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों ने पटना के लिए यात्रा की। 14 फरवरी को पटना के स्पोटर्स काम्प्लेक्स में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी। चयनित खिलाड़ियों में दृष्टि बाधित, शारीरिक दिव्यांग, मूकबधिर और मंद बुद्धि वर्ग के प्रतिभागी शामिल हैं। एक शिकायत में मेधा की उपेक्षा का आरोप लगाया गया है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हो गए। इनका चयन सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में गुरुवार को हुआ था। पटना के स्पोटर्स काम्प्लेक्स में 14 फरवरी से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होनी है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में दृष्टि बाधित (बालक) वर्ग में कुंदन, आनंद, अनिल, पिंटू कुमार और बालिका वर्ग में रानी कुमारी, शारीरिक दिव्यांग (बालक) वर्ग में नीरज, सुभाष, अमित, शमसुद्दीन, बालिका वर्ग में रोशनी, आर्या, आराध्या जायसवाल, दिव्या, मूकबधिर (बालक) वर्ग में अमित, उज्ज्वल, श्रेष्ठ, विशाल और बालिका वर्ग में मंतूरन, रिया, आखिफा आमिर शामिल हैं।
इसके अलावा मंद बुद्धि बालक वर्ग में सत्यम, प्रियांशु, अनमोल संकृत, सचिन और बालिका वर्ग में शांभवी, जहांआरा, फुटबॉल (पुरुष) वर्ग में कुंदन, रुद्र, अंशु, देवेंद्र, नवनीत, दीपक, सुनील तथा क्रिकेट महिला वर्ग में गरिमा, रानी, अंशु, विभा, मोनू, काजल, अंचला, गायत्री, सृष्टि, रानी, दुर्गा, नंदिनी शामिल हैं। मेधा की उपेक्षा और नियमों की अनदेखी की शिकायत इधर, मेहसी प्रखंड के राजेपुर निवासी देवेंद्र चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र अभिनय कुमार के साथ कथित तौर पर मेधा की उपेक्षा और नियमों की अनदेखी की शिकायत जिला खेल पदाधिकारी से की गई है। अभिनय की रिसोर्स शिक्षिका प्रीति ने आरोप लगाया कि 100 मीटर दौड़ में 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले बच्चे को 35 प्रतिशत दिव्यांगता वाले प्रतिभागी के साथ दौड़ाया गया। उम्र में भी प्रतिभागियों के बीच काफी अंतर था। इधर, जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि कमेटी फैसले लेती है। शिकायत है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


