Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Schools to Hold Camps for U-DISE Improvement Starting February 11

बीआरसी में आज से अपार बनवाने और यू डायस सुधार को कैंप
संक्षेप:
मुजफ्फरपुर में प्रखंड संसाधन केंद्रों में 11 फरवरी से अपार बनवाने और यू डायस सुधार के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। डीपीओ ने शिड्यूल जारी किया है जिसमें प्राथमिक, मध्य, हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों को शामिल किया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी बच्चों का अपार बन सके।
Feb 10, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्रों में बुधवार से अपार बनवाने और यू डायस सुधार के लिए कैंप लगेगा। मंगलवार को डीपीओ ने इसका शिड्यूल जारी किया। डीपीओ ने निर्देश दिया है कि वैसे स्कूल जिनके शत प्रतिशत बच्चों का अपार नहीं बना है, उन्हें इसमें शिड्यूल के अनुसार शामिल होना है। इसके तहत 11 फरवरी को सभी प्राथमिक विद्यालयों के लिए, 12 फरवरी को सभी मध्य विद्यालय, 13 फरवरी को सभी हाईस्कूल और प्लस टू स्कूल शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




