
डेढ़ लाख बच्चों को नहीं भेजा गया अगली कक्षा में
मुजफ्फरपुर में डेढ़ लाख बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया गया है। बीईओ और हेडमास्टर की लापरवाही के चलते ये बच्चे अब भी पिछली कक्षा में दिखाई दे रहे हैं। 16 बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है और...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों में नामांकित डेढ़ लाख बच्चों को अगली कक्षा में नहीं भेजा गया है। स्कूल और अधिकारियों की लापरवाही से ये बच्चे अब भी रिकार्ड में पिछली कक्षा में ही दिख रहे हैं। जिले के स्कूलों में नामांकित कक्षा दूसरी से 11वीं तक के बच्चों का यू-डायस पर अगली कक्षा में प्रमोट करना है। इस लापरवाही पर 16 बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही अब भी 20 फीसदी से अधिक बच्चों की उपस्थिति का रिकार्ड ई-शिक्षा कोष पर नहीं दिया गया है। इस वजह से ये बच्चे विभिन्न योजनाओं की राशि जो इन्हें डीबीटी के माध्यम से मिलनी है, उससे वंचित हो सकते हैं।
इस लापरवाही पर बीईओ और संबंधित हेडमास्टर के वेतन से 5 फीसदी की कटौती का आदेश मिला है। विभिन्न प्रखंडों के बच्चे अगली कक्षा में नहीं गए जिले के कुढ़नी प्रखंड में 16 हजार, मीनापुर में 10 हजार, मुशहरी में 25 हजार, मोतीपुर में 15 हजार, पारू में 11524, गायघाट में 8652, सकरा में 9515 बच्चों का अगली कक्षा में प्रमोशन अब तक पेडिंग हैं। जिले में 9 लाख बच्चे पिछले साल स्कूलों में नामांकित थे, जिसमें साढ़े सात लाख का अगली कक्षा में जाने का रिकार्ड दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




