200 एचएम को दो दिनों की मोहलत, नहीं तो वेतन से वसूली

Jan 14, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के 200 से अधिक स्कूलों के हेडमास्टर को 17 जनवरी तक पैसे का हिसाब न देने पर वेतन से वसूली का सामना करना पड़ेगा। राशि जीर्णोद्धार, निर्माण और सबमर्सिबल के लिए दी गई थी। पिछले डेढ़ साल में उन्हें पांच बार पत्र लिखा गया है। अगर वसूली नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

200 एचएम को दो दिनों की मोहलत, नहीं तो वेतन से वसूली

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 200 से अधिक स्कूलों के हेडमास्टर ने अगर 17 जनवरी तक पैसे का हिसाब नहीं दिया तो विभाग उनके वेतन से इसकी वसूली करेगा। राशि जीर्णोद्धार, निर्माण, सबमर्सिबल के लिए दी गई थी। इसमें मुख्यमंत्री भ्रमण योजना का भी मामला है। इन स्कूलों ने ना टैक्स की राशि जमा की और ना ही राशि खर्च का हिसाब दिया है। इसके लिए पिछले डेढ़ साल में पांच बार इन्हें पत्र लिखा जा चुका है। संबंधित प्राथमिक और मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करते हुए डीईओ ने लिखा है कि अगर 15 से 17 जनवरी तक बची राशि का बैंक ड्राफ्ट, खर्च की गई राशि से संबंधित बिल, टैक्स आदि साक्ष्य के साथ जमा नहीं किया जाता है तो उनके वेतन से इसकी वसूली की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री भ्रमण योजना का पांच साल पहले मिली राशि का भी हिसाब कई स्कूलों ने नहीं दिया है। अलग अलग प्रखंडों में इनकी संख्या 25 से लेकर 150 तक है। इनकी सूची विभाग को भेजी जा रही है। ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में बांटकर स्कूलों को बुलाया गया है। ग्रुप ए के स्कूलों को 15, ग्रुप बी को 16 और ग्रुप सी को 17 को पहुंचना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।