Muzaffarpur News: स्कूल कबड्डी लीग 25 से, 24 सितंबर तक निबंधन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में जिला कबड्डी संघ ने जिलास्तरीय स्कूल कबड्डी लीग की तैयारी शुरू की है। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की बालक-बालिका टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को 250 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा। निबंधन 24 सितंबर तक होगा और मुकाबले 25 और 26 सितंबर को होंगे।

Muzaffarpur News: स्कूल कबड्डी लीग 25 से, 24 सितंबर तक निबंधन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला कबड्डी संघ की ओर से जिलास्तरीय स्कूल कबड्डी लीग की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में बालक-बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले लीग कम नॉकआउट पद्धति से कराए जाएंगे। रविवार को संघ के संरक्षक विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 250 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा। इच्छुक विद्यालयों को 24 सितंबर तक निबंधन करा लेना होगा। 25 और 26 सितंबर को लीग मैच होगा। बैठक में आयोजन स्थल, मैदान की तैयारी और रेफरी पैनल की व्यवस्था की जिम्मेदारी संघ के सह सचिव चंदन कुमार को सौंपी गई।बैठक

में संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, तिरुपति नंदन, अंकित प्रकाश, विवेक शर्मा, अविनाश कुमार, विकास कुमार, मोहम्मद शमशाद आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: स्कूल कबड्डी लीग 25 से, 24 सितंबर तक निबंधन