प्रावि बरकुरवा में बाल मेला का आयोजन

Mar 09, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरकुरवा पश्चिम में बाल मेला सह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनीषा रानी ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। माताओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई और छात्रों को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

प्रावि बरकुरवा में बाल मेला का आयोजन

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरकुरवा पश्चिम में सोमवार को बाल मेला सह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनीषा रानी ने किया। प्रधान शिक्षिका डॉ. नीरू कुमारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने छठ और होली जैसे लोक पर्वों से जुड़े गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों और अभिभावकों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों की माताओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 229 के बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया।

विद्यालय में नियमित उपस्थिति और पठन-पाठन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।मौके पर शिक्षिका अनीता कुमारी, राकेश कुमार, दिग्विजय कुमार, संगमिता संगम, नीलम कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव रिंकू देवी आदि मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।