Muzaffarpur News: बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय के अनुदान पर रोक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग ने रिपोर्ट भेजी है कि विद्यालय के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मूक बधिर बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था, जिससे यह निर्णय लिया गया।

Muzaffarpur News: बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय के अनुदान पर रोक

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चैपमैन स्कूल के सामने स्थित बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय के नवीनीकरण समेत किसी भी तरह के अनुदान पर विभाग ने रोक लगा दी है। जिले के दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग ने इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता से संपर्क किया है। कोषांग ने रिपोर्ट दी है कि सभी घर पर सुरक्षित हैं। इन बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसे लेकर समाज कल्याण विभाग के तहत चलने वाले आठ आवासीय विद्यालयों में नामांकन की सलाह इन बच्चों के अभिभावकों को दी गई है।

जांच रिपोर्ट

प्रभारी सहायक निदेशक ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय को रिपोर्ट भेजी है। इस विद्यालय में मूक बधिर बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। प्रभारी सहायक निदेशक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जांच के बाद अगले आदेश तक इसके संचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही इस संस्था के निबंधन नवीनीकरण और किसी भी तरह के अनुदान, वित्तीय सहायता नहीं मिले, इसके लिए विभाग को सूचित किया गया है। जांच में सामने आया था कि निबंधन खत्म होने के बाद भी यह आवासीय विद्यालय चल रहा था। इस विद्यालय में प्रबंधन के लिए किसी भी तरह की समिति नहीं गठित की गई थी। मूक बधिर आवासीय विद्यालय होने के बावजूए एक भी सांकेतिक भाषा के शिक्षक नहीं थे। अनुदान से संबंधित कोई भी कागजात विद्यालय में नहीं मिले थे। मामले में संस्था संचालक पर मिठनपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय का क्या हाल है?−
बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है और इसके संचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय के अनुदान पर रोक