Muzaffarpur News: रॉड से मारकर सरपंच का सिर फोड़ा, गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अहियापुर के जमालाबाद ग्राम के सरपंच रामप्रवेश दास पर जमीन विवाद के दौरान रॉड से हमला किया गया। इस हमले में सरपंच का सिर फट गया। सरपंच ने इस घटना के संबंध में ललन कुमार और मुन्ना दास के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसमें से ललन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अहियापुर के जमालाबाद ग्राम कचहरी के सरपंच रामप्रवेश दास को रॉड से मारकर गुरुवार को सिर फोड़ दिया गया। जमीन विवाद में पंचायती के दौरान एक पक्ष ने सरपंच पर हमला किया। इसमें सरपंच ने ललन कुमार व मुन्ना दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने ललन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।


