Muzaffarpur News: बंगाल के ढाक की ताल पर झूमे श्रद्धालु
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित श्यामा माई काली मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल के मालदा से आई कलाकारों की टीम ने ढाक और घंटा बजाया। श्रद्धालु करीब डेढ़ घंटे तक ढाक की ताल पर झूमते रहे। आयोजन से जुड़े वार्ड पार्षद अमित रंजन ने बताया कि महाषष्टी से विजयादशमी तक हर शाम यह पारंपरिक आयोजन होगा। लगभग सौ साल पुराने मंदिर में दुर्गा पूजा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता सिकंदरपुर स्थित श्यामा माई काली मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम बंगाल के ढाक की ताल पर श्रद्धालु जमकर झूमे। पश्चिम बंगाल के मालदा से पहुंची ढाक कलाकारों की टीम ने श्यामा माई मंदिर और सामने स्थित नव दुर्गा काली मंदिर के बीच में करीब डेढ़ घंटे तक ढाक-घंटा बजाया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।आयोजन से जुड़े वार्ड पार्षद अमित रंजन के मुताबिक महाषष्टी से लेकर विजयादशमी तक रोज शाम में ढाक व घंटा बजेगा। पुरानी परंपरा के तहत हर साल बंगाल से विशेष टीम बुलाई जाती है।दरअसल श्यामा माई काली मंदिर का इतिहास करीब सौ साल पुराना बताया जाता है।
दरभंगा महाराज ने सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे इस मंदिर की नींव रखी थी। अतीत में पीपल के पेड़ों के घने जंगल के चलते लोग इसे पीपलबाग के नाम से जानते थे। वर्तमान में दुर्गा पूजा के दौरान महाष्टमी व महानवमी को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इन श्रद्धालुओं में जिले के गणमान्य लोग भी शामिल होते हैं।

