Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur s Illegal Parking Crisis Authorities Fail to Act
पांच हजार की दुकान ढहाई, 50 लाख की क्रेन को छुआ तक नहीं

पांच हजार की दुकान ढहाई, 50 लाख की क्रेन को छुआ तक नहीं

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में प्रशासन की सुस्ती स्पष्ट है। बैरिया गोलंबर और चांदनी चौक पर अवैध पार्किंग जारी है, जबकि प्रशासन केवल छोटी दुकानों को ही ढहा रहा है। बड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।

Dec 12, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में भी मुंहदेखी हो रही है। पांच हजार की दुकान तो ढहा दी जा रही पर 50 लाख की क्रेन और बस-ट्रकों को छुआ तक नहीं जा रहा है। लगातार दो दिनों के अभियान के बाद बैरिया गोलंबर पर यही दिखा। गुरुवार को भी सड़कों पर पहले जैसी स्थिति दिखी। सड़कों पर जारी बड़े-छोटे वाहनों की अवैध पार्किंग के बीच प्रशासन का दावा बेअसर दिखा। बैरिया ही नहीं बल्कि शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर चांदनी चौक व एनएच तक अवैध पार्किंग जारी है। नतीजतन, मेडिकल हब जूरन छपरा से लेकर व्यावसायिक इलाके मोतीझील तक जाम की समस्या बरकरार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक हफ्ते से अधिक समय से जारी बुलडोजर मुहिम के बावजूद नतीजा सिफर है। शुरुआती सख्ती के बाद सुस्ती से हालात जस से तस बने हैं। सड़कों पर खड़े वाहनों को उठाने या जुर्माना की कार्रवाई अपेक्षाकृत कम हो गई है। इससे अतिक्रमण हटाने वाली टीम के हटते ही अवैध पार्किंग से लेकर फुटपाथी दुकान तक लग जा रही है। चांदनी चौक के हर ओर ट्रकों की कतार बीते बुधवार को ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष ने बैरिया गोलंबर से चांदनी चौक पुल तक सड़क पर खड़े 10 ट्रकों का चालान काटा था। 24 घंटे बाद उसी जगह ट्रकों की कतार ने आधी सड़क पर कब्जा कर रखा था। कई जेसीबी व अन्य वाहन भी एनएच किनारे खड़े थे। चौक के चारों तरफ ऑटो की अवैध पार्किंग जारी है। फुटपाथी दुकानें भी लग रही हैं। बैरिया गोलंबर पर बसों का कब्जा शहर के इंट्री प्वाइंट पर दिन-रात बसों का कब्जा बरकरार है। इससे दूसरे वाहनों को परेशानी हो रही है, पर कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। गोलंबर के आसपास व दुर्गा मंदिर के किनारे ऑटो की अवैध पार्किंग जारी है। एक दिन पहले दुर्गा मंदिर के पास तोड़ी गई अस्थाई दुकानों के पास भी ठेला-गुमटी लग गए हैं। स्टेशन रोड में ऑटो चालकों की मनमानी यहां सड़क पर ही ऑटो लगाकर सवारियों को चढ़ाया-उतारा जा रहा है। गुरुवार शाम ट्रैफिक पुलिस का दस्ता पहुंचा पर हालात नहीं बदले। एक तरफ से पुलिस हटाती तो दूसरी ओर सड़क पर ऑटो का कब्जा जारी रहा। खासकर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने से लेकर पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों तरफ ऑटो की अवैध पार्किंग नहीं रुक पा रही है। जूरन छपरा में सड़कों पर अवैध पार्किंग मेन रोड पर बाइक से लेकर कार-टेम्पो तक खड़े हो रहे हैं। इससे अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इससे एंबुलेस, डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आने-जाने में परेशानी व देरी होती है। इलाके में ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से समस्या गंभीर है। मोतीझील में पुल बना कार व ऑटो स्टैंड मोतीझील में गुरुवार की शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच लुकाछिपी का खेल हुआ। पुल के नीचे अतिक्रमण हटाया जा रहा था। पुल पर मोतीझील छोर की तरफ कारों की अवैध पार्किंग की गई थी। पुल का धर्मशाला छोर ऑटो स्टैंड नजर आ रहा था। आधा दर्जन से अधिक ऑटो लगाकर सवारी का इंतजार किया जा रहा था। :::::::::: बॉक्स ::::::::::: अतिक्रमण से निगम को राजस्व की हानि, पार्किंग स्थल का ठेका छोड़ा मोतीझील पुल के नीचे निगम अपने पार्किंग स्थल को भी अतिक्रमणमुक्त नहीं करवा पा रहा है। ताजा आलम यह है कि अतिक्रमण से आजिज ठेकेदार सीतू कुमार ने पिछले सप्ताह मोतीझील पुल के नीचे निगम के पार्किंग स्थल का ठेका छोड़ दिया। पार्किंग स्थल पर शुल्क वसूली को लेकर हुई 42.12 लाख की बंदोबस्ती में ठेकेदार द्वारा प्रावधान के अनुसार नवंबर तक दो किस्तों की राशि 28 लाख से अधिक जमा की जा चुकी है। बदले हालात में अब पार्किंग स्थल में निगम के स्टाफ की तैनाती करनी पड़ी है।