Muzaffarpur s Abhimanyu Kumar Wins Best Comedy Film Producer Award at Ayodhya Bhojpuri Film Awards 2025 अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म निर्माता का अवार्ड, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur s Abhimanyu Kumar Wins Best Comedy Film Producer Award at Ayodhya Bhojpuri Film Awards 2025

अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म निर्माता का अवार्ड

मुजफ्फरपुर के अभिमन्यु कुमार को मनी मेराज स्टारर फिल्म 'वेलकम' के लिए अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म निर्माता का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें रविवार को दिया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 30 Dec 2024 11:20 PM
share Share
Follow Us on
अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म निर्माता का अवार्ड

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनी मेराज स्टारर फिल्म ‘वेलकम के लिए मुजफ्फरपुर के अभिमन्यु कुमार को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म निर्माता का अवार्ड मिला है। यह सम्मान उन्हें रविवार को अयोध्या में आयोजित अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 में दिया गया। इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने अभिमन्यु को पुरस्कार प्रदान किया। इस फिल्म से उन्होंने सोशल मीडिया के स्टार मनी मेराज को बड़े पर्दे पर लॉन्च किया, जो अपने शानदार अभिनय से सबका ध्यान खींचने में सफल रहे। फिल्म की कास्ट में वन्नू डी ग्रेट, शशि यादव, प्रकाश जैश, रत्नेश बरनवाल और अभय झा जैसे उम्दा कलाकार शामिल थे। फिल्म का लेखन और निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है। अभिमन्यु कुमार मुजफ्फरपुर के निवासी हैं और वे अपनी फिल्मों की शूटिंग बिहार में ही करना पसंद करते हैं। उनका उद्देश्य स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना। अभिमन्यु अबतक ‘बधाई हो, ‘नाग नागिन समेत कई हिट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इस अवार्ड के साथ अभिमन्यु ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि बिहार के फिल्म उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। उनकी इस सफलता ने मुजफ्फरपुर और बिहारवासियों को गौरवान्वित किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।