Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Road Widening Electric Poles to be Removed Amidst Pressure
मधौल से रोहुआ तक शिफ्ट किए जाएंगे बिजली खंभे

मधौल से रोहुआ तक शिफ्ट किए जाएंगे बिजली खंभे

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए खंभों को हटाने का निर्णय लिया गया है। विभाग पर खंभे हटाने का दबाव है। मधौल से रोहुआ तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण से ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी। खंभों को शिफ्ट करने का काम जल्द किया जाएगा।

Nov 30, 2025 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वसं। सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने सड़क किनारे खड़े खंभे हटाए जाएंगे। काफी हाय-तौबा मचने के बाद विभाग इसको हटाने पर विचार कर रहा है। मुजफ्फरपुर शहर के अंदर भी बीच सड़क पर कई जगहों पर खंभे खड़े हैं। उनको भी शिफ्ट किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि मधौल से रोहुआ तक बिजली खंभों को शिफ्ट किए जाने पर मंथन चल रहा है। दरअसल, मधौल से रोहुआ, सुस्ता-माधोपुर, शेरपुर-मिठनपुरा-बेला इमली चौक होते हुए चौड़ीकरण होना है। यह सड़क काफी संकरी है। पिछली सरकार में ही सड़क के चौड़ीकरण की घोषणा हुई थी। उससे पहले इन खंभों को हटाने के लिए चिह्नित कर शिफ्ट कर दिया जाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस सड़क की लंबाई 12 किलोमीटर से अधिक होगी। इसका चौड़ीकरण होने से रामदयालु में ट्रैफिक लोड कम होगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस राह में बिजली के खंभे जगह-जगह बाधक बने हुए हैं। बिजली खंभों को सड़क से हटाने का विभाग पर बड़ा दबाव सड़क से बिजली खंभों को हटाने का विभाग पर खासा दबाव है। कार्यपालक अभियंता पूर्वी श्रवण ठाकुर ने बताया कि दरअसल, यह पूरा इलाका तीन डिविजन-अर्बन वन, अर्बन टू व पश्चिमी के अंतर्गत आता है। सड़क निर्माण करने वाले विभाग से अभी कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। विभाग अगर खंभे हटाने के लिए कहेगा तो शिफ्टिंग चार्ज उसको वहन करना होगा। फिर हमलोग शिफ्ट कर देंगे। विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने सिर्फ इतना बताया कि सड़क निर्माण में जहां कहीं जरूरत होगी और देखा जाएगा कि बिजली के खंभे बाधक बन रहे हैं तो बेशक उनको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।