Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Road Survey Initiated for Water Pipeline Expansion
कटी सड़कों का सर्वे शुरू, छह महीने में 22 किमी और कटेंगी

कटी सड़कों का सर्वे शुरू, छह महीने में 22 किमी और कटेंगी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में जलापूर्ति पाइपलाइन के विस्तार के लिए सड़कों का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। निगम के इंजीनियरों की दो टीमें 25 दिसंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। अगले साल मार्च से जून तक वार्ड 29, 32 और 47 में नल का पानी उपलब्ध होगा। इस परियोजना पर लगभग 4.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Dec 17, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में काटकर छोड़ी गईं सड़कों का सर्वे शुरू हो गया है, ताकि उसकी मरम्मत कराई जा सके। सर्वेक्षण में लगे निगम के दो इंजीनियरों के नेतृत्व में दो टीमों को 25 दिसंबर तक संबंधित सड़कों को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट देनी है। दूसरी ओर, अगले साल के शुरुआती छह महीने में 21.850 किमी सड़कों को काटने की तैयारी है। दरअसल, नौ वार्डों में जलापूर्ति पाइपलाइन का विस्तार करते हुए 3862 घरों को नल का जल उपलब्ध कराना है। इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चयनित एजेंसी को कार्य आवंटन की तिथि से 10 दिनों के अंदर कागजी औपचारिकताओं को पूरा कर काम शुरू करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में जनवरी में गली-मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने को लेकर सड़क काटने का काम शुरू हो सकता है। सबसे अधिक वार्ड 47 में आठ किमी सड़क कटेगी सबसे अधिक वार्ड 47 में आठ किमी सड़क काटी जाएगी। दूसरे नंबर पर वार्ड 29 में चार किमी सड़क के नीचे पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सबसे कम वार्ड 26 में 22 घरों तक पानी पहुंचाने को 150 मीटर सड़क काट कर पाइप लगाए जाएंगे। दूसरा पार्ट : अगले साल मार्च से जून तक पानी की होगी आपूर्ति - वार्ड 29, 32 व 47 के घरों में जून तक मिलेगा नल का पानी - छह वार्डों में तीन-तीन महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम क्षेत्र के तीन वार्डों (29, 37 व 47) में कुल 12 किमी सड़कों को काटकर पाइप बिछाए जाएंगे। इसको देखते हुए संबंधित तीनों वार्डों में काम पूरा करने की समय सीमा छह-छह महीने तय की गई है। इसके अलावा अन्य छह वार्डों में तीन-तीन महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य है। यानी अगले साल गर्मी के मौसम में मार्च से जून तक संबंधित वार्डों में पानी आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इस पर करीब 4.77 करोड़ खर्च होंगे। पांच-पांच एचपी के 29 सबमर्सिबल पंप भी लगेंगे प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन विस्तार के साथ ही पानी की आपूर्ति को लेकर कुल 29 सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। इनमें वार्ड 29, 32 व 47 में चार-चार पंप लगाए जाएंगे। सभी पंप पांच-पांच एचपी क्षमता के होंगे। इसके अलावा वार्ड 38 में सिर्फ पांच एचपी के सबमर्सिबल पंप लगेंगे। यहां पाइपलाइन नहीं बिछेगी। किस वार्ड में कितनी सड़क कटेगी वार्ड सड़क की लंबाई 15 2 किमी 17 2 किमी 18 1.1 किमी 21 1.2 किमी 26 150 मीटर 29 4 किमी 31 2.3 किमी 44 1.1 किमी 47 8 किमी