सड़क हादसे में सेवानिवृत्त पेशकार की मौत
मुजफ्फरपुर में रिटायर पेशकार सुधीर कुमार वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार मुखिया सुशील कुमार घायल हैं। घटना तेज रफ्तार बस की टक्कर से हुई। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री ऑफिस के रिटायर पेशकार सुधीर कुमार वर्मा की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार मुखिया सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों सीतामढ़ी के बेलसंड स्थित अपने पैतृक घर से मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। बैरिया रोड स्थित लीलावती अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुधीर कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर आगजनी की और दादर जीरोमाइल रोड को करीब दो घंटे तक जाम रखा।
सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


