Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Road Accident Cases 903 Pending Claims Across 35 Police Stations
जिले में सड़क हादसे के 903 मामले थानों में अटके

जिले में सड़क हादसे के 903 मामले थानों में अटके

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसों के 903 मामले 35 थानों में अटके हैं। अहियापुर थाना में सबसे अधिक 108 मामले लंबित हैं। पुलिस ने अब तक अज्ञात वाहनों की पहचान नहीं की है। हाल ही में जिला समाहरणालय में सड़क सुरक्षा पर बैठक हुई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया।

Dec 08, 2025 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सड़क हादसों के 903 मामले 35 थानों में अटके हैं और पीड़ित परिवार मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। सड़क हादसों के मामले लंबित रखने में अहियापुर थाना अव्वल है। यहां सबसे अधिक 108 मामले लंबित हैं। वहीं, बरियारपुर थाने में सिर्फ एक, जबकि कथैया थाने में एक भी मामला लंबित नहीं है। बताया जाता है कि जिले में हुए सड़क हादसों में वैसे मामले थाना स्तर पर लटके हुए, जिसकी जांच पुलिस ने पूरी भी नहीं की है। यह मामले अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बावजूद पुलिस इन हादसों में शामिल अज्ञात वाहनों की पहचान अबतक नहीं कर सकी है। हाल में जिला समाहरणालय में हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में इन मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन को लेकर डीएम ने थानेदारों को आदेश दिया था। उन्होंने सभी का प्रस्ताव बनाकर भेजने को निर्देशित किया। लेकिन, इसकी स्थिति यथावत बनी हुई है। एनएच पर हुए अधिक हादसे : जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, एनएच पर अधिक सड़क हादसे हुए हैं। इसमें मौतों की संख्या भी अधिक है। अहियापुर, सदर, सरैया, मोतीपुर, कांटी, मीनापुर और सकरा थाने में 50 से अधिक मामले लंबित हैं। यह सभी थाना क्षेत्र में अधिकांश हादसे एनएच पर हुए हैं। हालांकि, हादसा रोकने को एनएचएआई की ओर से कई उपाय भी किये गए हैं, जो कुछ हद तक कारगर साबित हो रहे हैं। थानावार आंकड़ा : थाना का नाम लंबित कांड अहियापुर 108 सदर 75 सरैया 69 मोतीपुर 60 कांटी 59 मीनापुर 57 सकरा 54 औराई 21 बरियारपुर 01 बरुराज 20 बेला 02 बेनीबाद 08 बोचहां 44 ब्रह्मपुरा 08 देवरिया 08 फकुली 12 गायघाट 30 हथौड़ी 16 हत्था 01 काजी मोहम्मदपुर 01 जैतपुर 22 करजा 30 कटरा 04 कुढ़नी 44 मनियारी 30 मिठनपुरा 07 मुशहरी 11 टाउन 08 पानापुर 03 पारू 17 साहेबगंज 34 रामपुरहरि 13 सिकंदरपुर 02 सिवाइपट्टी 15 तुर्की 09