सक्षमता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को 15 से मिलेगा रिजल्ट कार्ड

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में 15 अप्रैल से सक्षमता परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड दिए जाएंगे। डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने निर्देश दिया है कि जिला स्कूल में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रिजल्ट कार्ड का वितरण होगा। शिक्षकों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

सक्षमता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को 15 से मिलेगा रिजल्ट कार्ड

मुजफ्फरपुर। सक्षमता परीक्षा एक से तीन में पास अभ्यर्थियों को 15 अप्रैल से रिजल्ट कार्ड दिया जायेगा। इसका निर्देश डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने दिया है। रिजल्ट कार्ड का वितरण जिला स्कूल में सुबह 11 से शाम चार बजे तक होगा। जिन शिक्षकों ने अबतक अपना रिजल्ट कार्ड नहीं लिया है, उनके लिए यह रिजल्ट कार्ड बांटा जा रहा है। रिजल्ट कार्ड वितरण के लिए काउंटर बनाये गये हैं और वहां कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रिजल्ट कार्ड लेने के लिए शिक्षकों को सक्षमता प्रवेश पत्र, वेब कॉपी, आधार कार्ड का स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति जमा करना होगा। इसके अलावा पावती पंजी क्रम, हस्ताक्षर व मोबाइल नंबर भी बताना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।