Muzaffarpur News: अखाड़ा घाट पंप हाउस में लगा नया पंप, जलापूर्ति शुरू

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अखाड़ा घाट पंप हाउस में नया सबमर्सिबल पंप लगाने के बाद मंगलवार शाम से जलापूर्ति बहाल हो गई। पुराना पंप रविवार को खराब होने से 14 गली-मोहल्लों के करीब 20 हजार लोग प्रभावित थे। जलकार्य शाखा की टीम और वार्ड पार्षद की मौजूदगी में नए पंप का सफल ट्रायल किया गया। इससे सिकंदरपुर, गोशाला रोड, रामगढ़ चौक और आसपास के निवासियों को राहत मिली।

Muzaffarpur News: अखाड़ा घाट पंप हाउस में लगा नया पंप, जलापूर्ति शुरू

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखाड़ा घाट पंप हाउस में नया पंप लगने के साथ तीसरे दिन मंगलवार की देर शाम से जलापूर्ति शुरू हो गई। पंप हाउस में 13 साल पहले लगे पुराने जर्जर 50 एचपी के वीटी की जगह नया 30 एचपी का सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। नया पंप लगने पर वार्ड पार्षद अमित रंजन व जलकार्य शाखा की टीम के सामने ट्रायल सफल रहा। फिर घरों तक पानी की आपूर्ति की गई।बीते रविवार की दोपहर पुराना पंप खराब होने के बाद 14 गली-मोहल्लों की 20 हजार आबादी को पानी की आपूर्ति बंद थी। बदले हालात में सिकंदरपुर काली मंदिर मोहल्ला, राणी सती मंदिर एरिया, गोशाला रोड, रामगढ़ चौक, अनुपम कॉलोनी, स्टेडियम रोड, अंबेडकर नगर, सीढ़ी घाट मोहल्ला, प्रभात जर्दा फैक्ट्री रोड, राधा देवी स्कूल गली, अखाड़ा घाट, कृष्णा टॉकीज के पास का इलाका, बालू घाट, ब्रह्मस्थान व आसपास के निवासियों को राहत मिली है।दरअसल,

वीटी पंप पुराना होने के चलते बार-बार तकनीकी समस्या हो रही थी। औसतन दो महीने पर पंप खराब हो रहा था। सितंबर के आरंभ में मरम्मत के बाद बीते 11 अक्टूबर को फिर खराब हो गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: अखाड़ा घाट पंप हाउस में लगा नया पंप, जलापूर्ति शुरू