Muzaffarpur News: भगवानपुर में जलजमाव से मुक्ति के लिए डीएम से मिले विधायक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के भगवानपुर पंचायत में जलजमाव की समस्या को लेकर नगर विधायक रंजन कुमार ने डीएम कुमार गौरव से मुलाकात की। विधायक ने स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी। डीएम ने एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Muzaffarpur News: भगवानपुर में जलजमाव से मुक्ति के लिए डीएम से मिले विधायक

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। भगवानपुर पंचायत में लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। समस्या को लेकर नगर विधायक रंजन कुमार ने बुधवार को डीएम कुमार गौरव से मुलाकात की। विधायक ने जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी और आवागमन में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। डीएम ने मामले में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल की जाएगी। विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीएम से पहल करने का आग्रह किया गया है।

Mukesh Kumar

लेखक के बारे में

Mukesh Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: भगवानपुर में जलजमाव से मुक्ति के लिए डीएम से मिले विधायक