मनरेगा से पौधारोपण नहीं कराने की डीएम से शिकायत
मुजफ्फरपुर के सुनील शाही ने डीएम से शिकायत की है कि पंचायत के मुखिया और अन्य अधिकारियों ने उनकी निजी भूमि पर पौधारोपण योजना के तहत बाग नहीं लगाने दिया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन बिना कमीशन दिए लाभ नहीं दिया गया। डीएम ने मामले की जांच के लिए डीडीसी को निर्देश दिया है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहबाजपुर पंचायत निवासी सुनील शाही ने साजिशन उनकी निजी जमीन पर पौधारोपण योजना के तहत बाग नहीं लगाने की शिकायत डीएम सुब्रत कुमार सेन से की है। उन्होंने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत रोजगार सेवक पर कार्रवाई की मांग की है।डीएम को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया है कि उन्होंने मनरेगा योजना के तहत बगीचा लगाने के लिए वर्ष 2024 में आवेदन दिया था। दो साल कागजात के नाम पर तीनों दौड़ाते रहे हैं, लेकिन योजना का लाभ नहीं दिया। लिखा है कि उन्होंने इसके पहले भी मुशहरी प्रखंड के मनरेगा पीओ को शिकायत की थी।
उनको भी सभी कागजात उपलब्ध कराया, लेकिन योजना राशि का 40 प्रतिशत कमीशन नहीं देने के कारण लाभ से वंचित रखा गया है। इसकी शिकायत उन्होने सीपीग्राम पोर्टल पर भी की है। मामले में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने डीडीसी को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया है। इसके आलोक में डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने मुशहरी पीओ मनरेगा सहित अन्य संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
लेखक के बारे में
Ajay Kumar Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


