सवा महीने बाद फिर मिला एईएस का मरीज

Mar 12, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में सवा महीने बाद एक और एईएस का मरीज मिला है। 5 वर्षीय प्रिंस कुमार को चमकी के लक्षणों के चलते 9 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। हाइपोग्लाइसीमिया के कारण उसकी स्थिति एईएस के रूप में पाई गई। अब तक जिले में तीन एईएस मरीज मिल चुके हैं और सभी पीएचसी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

सवा महीने बाद फिर मिला एईएस का मरीज

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सवा महीने के बाद जिले में फिर से एईएस का मरीज मिला है। औराई के भरथुआ के रहने वाले साढ़े पांच वर्षीय प्रिंस कुमार में एईएस की पुष्टि हुई है। प्रिंस को चमकी के लक्षण के बाद 9 मार्च को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था, जहां से ठीक होने के बाद उसे 11 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चे में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है।इस वर्ष जिले में एईएस के तीन मरीज मिल चुके हैं। एईएस के दो मरीज 26 जनवरी को मिले थे। पीकू में अब तक एईएस के सात मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं।

इनमें मुजफ्फरपुर से तीन, शिवहर से दो, एक छपरा और एक गोपालगंज का रहने वाला है। एईएस का फिर से मरीज मिलने के बाद सीएस डॉ सुधीर कुमार ने सभी पीएचसी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। सीएस का कहना है कि एईएस को लेकर सभी दवायें और उपकरण मौजूद हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।