Muzaffarpur News: विधान परिषद चुनाव को लेकर 12 स्थानों पर किए जाएंगे सीमा सील
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी और नियंत्रण के लिए 12 सीमावर्ती स्थानों को सील करने का प्रस्ताव भेजा गया है। ये स्थान सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा और वैशाली जिलों की सीमाओं पर हैं। प्रस्ताव में पुलों, चेक पोस्टों और प्रमुख सड़कों के आसपास के स्थान शामिल हैं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक चुनाव में असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी व नियंत्रण को लेकर पूर्वी अनुमंडल के दूससे जिलों के सीमावर्ती 12 स्थानों पर सीमा सील किया जाएगा। ये स्थान सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा व वैशाली जिलों की सीमा पर स्थित हैं। इस संबंध में एसडीओ पूर्वी ने इसके लिए अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था को प्रस्ताव भेजा है। इसमें औराई प्रखंड के कटौझा पुल के पास, रामखेतारी, शाहपुर, मीनापुर के रामपुरहरि-महिंदबारा बार्डर, गंगटी पुल के निकट, सकरा प्रखंड के खालिक नगर गौरिहार आशिक चौक, मरूआहा पुल, डिहुली मधुसूदनपुर, मुरौल प्रखंड के बलुआ चेक पोस्ट, गायघाट के एनएच-27 पर ठिकापाही मुख्य सड़क व रमौली गांव के निकट सीमा सील किए जाने का प्रस्ताव है।

