छह प्रधान लिपिक बने प्रशासी पदाधिकारी, 32 अन्य को भी प्रोमोशन
मुजफ्फरपुर में डीएम की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग समिति ने समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों की वरीयता सूची जारी की है। छह प्रधान लिपिकों को प्रशासी पदाधिकारी बनाया गया है। 23 निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। नौ उच्चवर्गीय लिपिकों को प्रधान लिपिक बनाया गया है।

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा पर समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों की वरीयता सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार समाहरणालय संवर्ग के छह प्रधान लिपिकों को प्रशासी पदाधिकारी बनाया गया है। 23 निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। कुल नौ उच्चवर्गीय लिपिकों को प्रधान लिपिक बनाया गया है। स्क्रीनिंग समिति ने इस संवर्ग के छह लिपिकों की सेवा संपुष्टि का आदेश भी जारी कर दिया है।
प्रमुख लिपिकों की प्रोन्नति
जिला स्क्रीनिंग समिति ने जिन छह प्रधान लिपिकों को प्रशासी पदाधिकारी में प्रोन्नत किया है, उनमें जिला निर्वाचन कार्यालय के लिपिक राजीव रंजन, साहेबगंज प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार, कांटी प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक मनोज कुमार, गायघाट प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक प्रदीप पासवान, भूमि सुधार प्रशाखा के प्रधान लिपिक सीताराम चौबे व जिला नजारत प्रशाखा के प्रधान लिपिक अतिन कुमार के नाम शामिल हैं।
अन्य प्रोन्नतियाँ
स्क्रीनिंग समिति ने नौ उच्चवर्गीय लिपिक को प्रधान लिपिक के पद पर प्रोन्नति भी दी है। इस सूची में औराई अंचल कार्यालय के रामनारायण कुमार, पूर्वी अनुमंडल कार्यालय के पूरन कुमार, पश्चिमी अनुमंडल कार्यालय के शशि कुमार, जिला न्यायिक अभिलेखागार के वकील अंसारी, जिला भूमि सुधार प्रशाखा के मुकेश कुमार, जिला योजना कार्यालय के राजू कुमार, पूर्वी अनुमंडल कार्यालय के कृष्ण कुमार सिंह, जिला भूमि सुधार प्रशाखा के कमरूजमां व जिला विधि प्रशाखा के राजकुमार झा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा स्क्रीनिंग समिति ने 23 निम्नवर्गीय लिपिक को उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी है, जिनमें ऋषिकेश रंजन, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, सैयद मो. युसूफ अयाज, प्रमोद कुमार, राजीव रंजन-2, रामप्रवेश राय, अभिक कुमार, रितेश रंजन, रामकुमार झा, राजीव कुमार रंजन, विनोद कुमार, मदन कुमार, अभिषेक कुमार, ओमप्रकाश ठाकुर, शेख मोहम्मद, नवीन कुमार, अमृता प्रीतम, माधुरी कुमारी, शिल्पा कुमारी, आनंद कुमार, अनमोल रंजन व कृष्ण मुरारी प्रसाद के नाम शामिल हैं। समिति ने छह लिपिकों की सेवा भी संपुष्ट की है, जिनमें मो. इरफान आलम, आनंद कुमार, कृष्ण मुरारी प्रसाद, मो. तस्लीम, सोनू कुमार व अश्विनी कुमार शामिल हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Kundan Kumarशॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।
विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।
विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


