श्रावणी मेला की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया और जर्जर सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने का आश्वासन दिया गया है। सभी आवश्यक सेवाओं को समय पर पूरा करने के लिए समन्वय से काम किया जाएगा।

श्रावणी मेला की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क का किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावणी मेला की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।अधिकारियों के निरीक्षण में गरीब स्थान मंदिर के समीप की सड़क जर्जर मिली। इसपर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने संबंधित विभागों को सड़क की मरम्मत तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, सिटी मैनेजर, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, गरीब स्थान मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक, वार्ड पार्षद केपी पप्पू थे।अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

सड़क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा व सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि कांवरियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।