
नजर आने वाली सफाई ही दिलाएगी निगम को नंबर
मुजफ्फरपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय टीम अगले माह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई का मूल्यांकन करेगी। इस बार नई थीम 'स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। 1500 अंकों में सफाई, ओडीएफ प्रमाणन और कचरा प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर अगले माह केंद्रीय टीम पहुंच सकती है। फरवरी के अंत में या मार्च में फिल्ड स्तर पर असेंसमेंट शुरू होगा। टीम के अधिकारी शहर के गली-मोहल्लों, मेन रोड, बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता को सर्वेक्षण के टूल किट के पैमाने पर परखेंगे। खासतौर पर रिहायशी, व्यावसायिक, सार्वजनिक व अन्य इलाकों में नजर आने वाली सफाई ही निगम को नंबर दिलाएगी। इसके लिए कुल 1500 अंक हैं। दरअसल, 12,500 अंकों के पैमाने पर सालभर में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं को अलग-अलग चरणों में परखा जाना है। इसमें दृश्य स्वच्छता, ओडीएफ प्रमाणन, कचरा मुक्त शहर पर फोकस होगा।
इस बार नई थीम (स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ) के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण का टूलकिट जारी है। कार्यों में 50 प्रतिशत तक कमी मिलने पर 30 अंक काटे जा सकते हैं। जीएफसी और ओडीएफ प्रमाणन मूल्यांकन भी फरवरी के मध्य से शुरू होगा। बेहतर रैकिंग को निगम की तैयारी शुरू, सफाई पर जोर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैकिंग को लेकर मुजफ्फरपुर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी। अमूमन फरवरी के मध्य या आखिर में शुरू होने वाला नाला उड़ाही अभियान 29 दिसंबर से ही शुरू कर दिया गया है। हाल में वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर भवन में हुई बैठक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने सभी अंचल व वार्ड निरीक्षकों के साथ ही अधिकारियों को टिप्स दिए हैं। समय पर सफाई व कचरा उठाव करने को कहा गया है, ताकि हर स्तर पर सफाई दिखे। इसको लेकर वे खुद भी हालात का जायजा लेने वार्ड में जाएंगे। साथ ही नगर आयुक्त ने साफ-सफाई में कोताही पर कार्रवाई की हिदायत दी है। बॉक्स: शहर के इंट्री प्वाइंट, बाजार व धार्मिक स्थल पर गंदगी से बिगड़ेगी रैंकिंग अच्छी रैंकिंग के लिए सड़क, कॉलोनियों के अलावा भीड़ वाली जगहों को भी चकाचक बनाना होगा। अगले माह फिल्ड असेसमेंट के क्रम में शहर के प्रवेश द्वार, बाजार या धार्मिक स्थल पर गंदगी मिलने पर रैंकिंग पर असर पड़ेगा। इसके अलावा शहरवासियों की राय यानी सिटीजन फीडबैक के लिए अधिकतम 1000 अंक रखे गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




