प्रशासनिक जांच रिपोर्ट पर तय होगी पुलिस की कार्रवाई
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में प्रशासनिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। जांच में लापरवाही की श्रेणी तय होने के बाद अस्पताल मालिक और दोषी डॉक्टरों पर धाराएं लगेंगी। डीएम के निर्देश पर जांच टीम ने अस्पताल की सुविधाओं की जांच की थी।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड मामले में अब प्रशासनिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। जांच में लापरवाही की श्रेणी तय होने के बाद ही अस्पताल मालिक और दोषी डॉक्टरों पर धाराएं लगेंगी।कानून के जानकारों के मुताबिक गैर इरादतन हत्या के मामलों में जानबूझकर की गई खतरनाक लापरवाही में डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन में अधिक सजा का प्रावधान है। इसके आधार पर पुलिस की कार्रवाई सख्त होगी। मामले में डीएम के निर्देश पर सीएस की अगुआई में जांच टीम ने प्रसाद हॉस्पिटल की जांच की थी। टीम ने अस्पताल के दस्तावेज, भर्ती मरीज चार्ट, आईसीयू की सुविधाओं और आग से बचाव के संरक्षा उपायों की जांच की है।
जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जानी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रशासनिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि अस्पताल मालिक की भूमिका क्या थी। अगर रिपोर्ट में प्रबंधन स्तर पर लापरवाही या आपराधिक साजिश की बात सामने आती है तो मालिक पर भी कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों का बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ रही है। जांच रिपोर्ट आते ही पुलिस एफआईआर में धाराएं जोड़कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


