Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Practical Exams for Matric Students Starting January 20 2026
20 जनवरी से होगी मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा

20 जनवरी से होगी मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक होगी। सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होना होगा। बेटरमेंट और कंपार्टमेंटल के लिए शामिल होने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में नहीं बैठना है। सभी स्कूलों को परीक्षा सामग्री प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Dec 24, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से होगी। पहली बार परीक्षा में शामिल पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं को भी प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। इसे लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी जिलों को निर्देश दिया है। मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए 20 से 22 जनवरी तक प्रैक्टिकल, इंटरनल एसेसमेंट होगा। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि बोर्ड की ओर से भेजी गई परीक्षा संबंधी सामग्री डीईओ कार्यालय से प्राप्त कर लेंगे। इसमें प्रैक्टिकल के लिए डाटायुक्त आठ पृष्ठ की सादी उत्तरपुस्तिका भेजी जा रही है। इसके साथ ही ओएमआर आधारित उपस्थिति पत्रक, प्रश्नपपत्र समेत अन्य सामग्री भेजी जा रही है।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि डाटायुक्त सामग्री में किसी तरह का मुद्रण दोष या क्षतिग्रस्त पाए जाने पर ही डाटारहित कॉपी या ओएमआर का उपयोग किया जाएगा। बेटरमेंट और कंपार्टमेंटल वाले नहीं होंगे शामिल बोर्ड ने निर्देश दिया है कि ऐसे परीक्षार्थी जो बेटरमेंट या कंपार्टमेंटल के लिए शामिल हो रहे हैं, उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में नहीं शामिल होना है। व्यवसायिक शिक्षा के लिए अलग से प्रैक्टिकल के लिए निर्देश दिया गया है। इसमें 30 अंक की लिखित परीक्षा, 50 अंक का प्रैक्टिकल, 20 अंक का सीसीई होना है। इसी के अनुसार संबंधित स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा लेंगे। 28 जनवरी तक प्रैक्टिकल से संबंधित मार्क्स फ्वायल आदि पैक कराकर डीईओ कार्यालय में हेडमास्टर को जमा करा देना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;