Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Police Uncover Illegal Liquor Repacking Network Seize 350 Liters of Foreign Liquor
कबाड़ गोदाम से 350 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

कबाड़ गोदाम से 350 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने के सिपाहपुर में उत्पाद विभाग ने कबाड़ गोदाम में शराब की री पैकिंग नेटवर्क का खुलासा किया। छापेमारी में 350 लीटर विदेशी शराब, 800 खाली बोतलें और री पैकिंग मशीन बरामद की गई।...

Sep 04, 2025 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के सिपाहपुर में कबाड़ गोदाम से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की री पैकिंग के नेटवर्क का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान 350 लीटर विदेशी शराब, दर्जनों प्लास्टिक की बोतल में भरी गई शराब, 800 खाली बोतल, री पैकिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। मौके से दो धंधेबाज हथौड़ी थाना के विशंभरपट्टी निवासी विकास कुमार व हथौड़ी के ही मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम कबाड़ व्यवसायी व जमीन मालिक की संलिप्तता के बिंदु पर भी साक्ष्य जुटा रही है। उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया है कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें