Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Police Proposes CCA-12 for Notorious Criminals in Jail During Elections
आशंका : जेलों में बंद शातिर भी चुनाव में कर सकते हैं गड़बड़ी

आशंका : जेलों में बंद शातिर भी चुनाव में कर सकते हैं गड़बड़ी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में चुनाव के दौरान जेल में बंद शातिरों पर सीसीए-12 लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शराब माफिया सहित आधा दर्जन बंदियों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा, गंभीर अपराधियों के जेल...

Thu, 4 Sep 2025 05:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जेल में बंद शातिर भी चुनाव के दौरान गड़बड़ी कर सकते हैं। मुख्यालय ने ऐसे कुख्यातों को जेल में चिह्नित कर उनके खिलाफ सीसीए-12 का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को दिया है। इसके आधार पर जेल में बंद शातिरों पर सीसीए 12 लगाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में भी आधा दर्जन बंदियों पर सीसीए 12 लगाने की तैयारी है। इसमें तीन शराब माफिया बताए जा रहे हैं। सीसीए 12 का प्रस्ताव पुलिस स्तर से तैयार होने के बाद डीएम के अनुमोदन के बाद मुख्यालय भेजा जाएगा। जेल में बंद शातिरों पर सीसीए 12 के प्रस्ताव के अलावा गंभीर प्रवृति के अपराधियों के जेल स्थनांतरण को लेकर भी विस चुनाव पर पुलिस स्तर से निर्णय लिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबंध में एसएसपी की रिपोर्ट पर डीएम स्तर से बंदियों के जेल स्थानांतरण की कवायद की जाएगी। चुनाव के दोरान जेल में मुलाकातियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है। हर दिन मुलाकातियों की सूची मिठनपुरा पुलिस को लेने को कहा गया है। किस बंदी से कौन मिलने आ रहा है, इसपर पुलिस नजर रखेगी। चुनाव के दौरान निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया है। इसमें जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटरों पर भी सीसीए लगाने की तैयारी है। सीसीए तीन लगने के बाद शातिरों को जिला व थाना बदर किया जाएगा। अब तक 60 शातिरों पर सीसीए तीन का प्रस्ताव पुलिस ने डीएम कार्यालय में भेजा है। अब सीसीए-तीन का पालन नहीं करने वाले शातिरों पर वारंट लेने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत सीसीए-तीन के आदेशों को नहीं मानने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि आगमी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़े पैमाने पर जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटरों पर सीसीए तीन और जेल में बंद शातिरों पर सीसीए 12 लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सीसीए तीन में दिए गए निर्देश की अवहेलना करने वाले शातिरों पर वारंट लेने का प्रस्ताव भी तैयार कराया जा रहा है।