थानों में कराया गुंडा परेड
मुजफ्फरपुर में, एसएसपी ने हर रविवार गुंडा परेड कराने का निर्देश दिया है। जेल से जमानत पर मुक्त हुए हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एसडीपीओ ने अहियापुर थाने में परेड में शामिल हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की और CCTV फुटेज के जरिए शातिरों की पहचान करने का प्रयास किया।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। जमानत पर जेल से मुक्त हिस्ट्रीशीटर की थानों पर गुंडा परेड कराई जाएगी। अधिकांश थानों में आठ से 10 हिस्ट्री की परेड कराई गई। हर रविवार को गुंडा परेड कराने का एसएसपी ने निर्देश जारी किया है। गुंडा परेड में आने वाले हिस्ट्रीशीटर की वर्तमान गतिविधि और उनके अपराधी साथियों के बारे में जानकारी लेने के लिए कहा गया है। अपराध नियंत्रण को लेकर इस पर विशेष रणनीति बनाने का भी निर्देश दिया गया। एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने अहियापुर थाने में रविवार को गुंडा परेड में आए हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की। उन्होंने शातिरों से उनके वर्तमान गतिविधि की जानकारी ली।
छिनतई, लूट और झपटमारी के सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले शातिरों को चिह्लित कराने का प्रयास किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


