माड़ीपुर से नशाखुरानी गिरोह का दो शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे लाइन के किनारे दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये लुटेरे ट्रेन यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल चोरी करते थे। इनके पास से चार स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। एक आरोपी ने 26 फरवरी को भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल चुराने का आरोप स्वीकार किया है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर आरपीएफ व जीआरपी और समस्तीपुर सीआईबी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की देर रात माड़ीपुर स्थित रेलवे लाइन किनारे से दो शातिरों को ट्रेनों में लूटपाट व चोरी की साजिश रचते दबोचा है। इनके पास से चार स्मार्टफोन बरामद किये गए हैं। एक मोबाइल भागलपुर के विकास कुमार का है। 26 फरवरी को मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में नशीला पेड़ा खिलाकर शातिरों ने मोबाइल उड़ा लिया था। विकास ने आरोपित की पहचान भी की है।गिरफ्तार शातिरों में उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरावा के राज मोहम्मद उर्फ राजू अंसारी और पारू फतेहाबाद (वर्तमान में गोबरसही) के संतोष चौधरी उर्फ विनय उर्फ संतोष कलवार शामिल हैं।
शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ये दोनों अबतक 100 से अधिक रेलयात्रियों को नशीला पदार्थ पिला या खिलाकर लूटपाट कर चुके हैं। आधा दर्जन से अधिक बार जेल भी जा चुके हैं। रेल एसपी बीना कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।बताते हैं कि विकास के साथ हुई जहरखुरानी के मामले में रेल थाना पुलिस दोनों शातिरों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। राज मोहम्मद की तलाश में आरपीएफ व जीआरपी की टीम कुशीनगर तक छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन वह नहीं मिला था।रेल आईजी कर रहे थे निगरानीजनवरी से लेकर अबतक जंक्शन पर जहरखुरानी के तीन मामले हो चुके हैं। दो मामले में गिरफ्तारी हो चुकी थी। इस मामले के उद्भेदन के लिए रेल एसपी और समस्तीपुर आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार ने रेल थानेदार रंजीत कुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इनके अलावा आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार इसकी दैनिक रिपोर्ट तलब कर रहे थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


