Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Police Arrests Fugitive Neeraj Kumar in Aghoria Bazar Case

अघोरिया बाजार से फरार वारंटी धराया
संक्षेप:
मुजफ्फरपुर की काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने नीरज कुमार को गिरफ्तार किया, जो एक पुराने केस में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर पर है, जिसके बाद उसे पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में...
Oct 12, 2025 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने रविवार को छापेमारी वारंटी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया। वह अघोरिया बाजार का रहने वाला है। थाने पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित एक पुराने केस में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच एक सूचना मिली कि आरोपित अपने घर पर है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचा लिया। प्रारंभिक पूछताछ में वह अपना नाम गलत बता रहा था। सख्ती के बाद सारी सच्चाई बता दी। थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


