ब्रह्मपुरा में रेल यात्री से झपटमारी करते दो गिरफ्तार

Feb 12, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा पुलिस ने मिथिला एक्सप्रेस से मोबाइल झपटने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की पहचान मो. आसिफ और मो. राजा के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि ये युवक रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं।

ब्रह्मपुरा में रेल यात्री से झपटमारी करते दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ब्रह्मपुरा पुलिस ने गुरुवार की दोपहर को रेलवे लाइन के समीप मिथिला एक्सप्रेस के पैसेंजर से मोबाइल झपटने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों के गिरोह ने ही रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे के निर्माणाधीन भवन और उसके परिसर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया होगा। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। ब्रह्मपुरा थानेदार विजय लक्ष्मी ने बताया कि दो युवक मिथिला एक्सप्रेस के महिला यात्री से मोबाइल झपटमारी का प्रयास कर रहे थे। इस बीच स्थानीय लोगों ने दोनों को दबोच लिया।

उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ा कर कब्जे में लिया। उनकी पहचान ब्रह्मपुरा के गफुर बस्ती निवासी मो. आसिफ और मो. राजा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रेल थाना मुजफ्फरपुर और आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर से दोनों शातिरों के अपराधिक रिकार्ड की मांग की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।