चांदनी चौक से हथियार व कारतूस के साथ दो शातिर धराए

Mar 13, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक से पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास एक लोडेड पिस्टल और तीन कारतूस मिले। वे स्कॉर्पियो में थे और अपराध करने निकले थे। दोनों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है और उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चांदनी चौक से हथियार व कारतूस के साथ दो शातिर धराए

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के चांदनी चौक से ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने हथियार और तीन कारतूस के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की देर रात वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो की जांच की गई। इसमें लोडेड पिस्टल व तीन कारतूस व चाकू मिले। सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि दोनों शातिर चांदनी चौक में ही व्यवसाय करते हैं। स्कॉर्पियो से अपराध को अंजाम देने निकले थे। इसी दौरान वाहन जांच के दौरान पकड़े गए।सिटी एसपी ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया इलाके के संजीव चौधरी और ब्रह्मपुरा के विकास भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है।

इनका अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। आशंका है कि हाइवे पर राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग से दोनों जुड़े हैं। ब्रह्मपुरा थाने में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।