रामदयाल से स्मैक के साथ दो धंधेबाज भाई धरे गए

Feb 16, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने रामदयालु क्षेत्र में स्मैक की खरीद-बिक्री करने वाले दो भाइयों, अमित और सुमित कुमार, को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों लंबे समय से इस धंधे में संलग्न थे। उनकी निशानदेही पर 43 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है।

रामदयाल से स्मैक के साथ दो धंधेबाज भाई धरे गए

मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु से स्मैक की खरीद-बिक्री करने वाले दो धंधेबाज भाइयों को पकड़ा गया। इनमें अमित कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। फिलहाल दोनों को सदर थाने पर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों भाई लंबे समय से स्मैक का धंधा कर रहा है। इसकी पुष्टि होने पर पुलिस ने छापेमारी की और दोनों को पकड़ा लिया गया। उनकी निशानदेही पर 43 पुड़िया स्मैक बरामद की गई। इधर, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।