Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Plans to Make City Jam-Free with New Auto Routes
शहर से 22 रूटों पर दौड़ेगा ऑटो, संघ ने भेजा प्रस्ताव

शहर से 22 रूटों पर दौड़ेगा ऑटो, संघ ने भेजा प्रस्ताव

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में प्रशासन ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए ऑटो के नए रूट निर्धारित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ ने 22 रूटों के प्रस्ताव दिए हैं, जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रूट शामिल हैं। नगर आयुक्त के नेतृत्व में एक समिति इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

Fri, 28 Nov 2025 08:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर को जाम मुक्त करने की कवायद प्रशासन ने तेज कर दी है। ऑटो परिचालन के लिए रूट भी बहुत जल्द निर्धारित हो जाएगा। फिलहाल सेक्टर व रूट के विभाजन पर काम किया जा रहा है। इसी सिलसिला में गुरुवार को मुजफ्फरपुर ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ एवं ई-रिक्शा कर्मचारी संघ ने जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार सतेंद्र यादव को सेक्टर व रूट से संबंधित प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि किस रूट पर कितने ऑटो चलेंगे। अब नगर आयुक्त विक्रम विरकर के नेतृत्व में बनी कमेटी इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे। उसके बाद ऑटो को परिचालन के लिए कलर कोड के साथ रूट वार परिचालन की अनुमति दी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फिलहाल शहरी क्षेत्र में 5150 सीएनजी-इवी ऑटो के परिचालन के लिए संघ ने प्रस्ताव भेज दिया है। इसके अतिरिक्त संघ ने ग्रामीण (देहाती क्षेत्र) के लिए भी 38 रूट व सेक्टर का प्रस्ताव दिया है। हालांकि देहाती क्षेत्र के लिए ऑटो की संख्या को निर्धारित नहीं किया है। डीएम ने संघ से मांगा था प्रस्ताव : प्रस्ताव के मुताबिक सर्वाधिक ऑटो जीरोमाइल-स्टेशन रोड रूट पर चलेंगे। इस रूट के लिए 400 ऑटो के परिचालन का मसौदा तैयार किया गया है। जबकि सबसे कम जीरोमाइल-कच्ची पक्की भाया भगवानपुर, गोबरसही और भगवानपुर से बैरिया जीरोमाइल बखरी भाया मेडिकल रूट पर रखा है। इस पर 150-150 ऑटो के परिचालन का प्रस्ताव है। मालूम कि डीएम के साथ हुई बैठक में ऑटो संघ से रूट व सेक्टर के बंटवारे का प्लान मांगा था। सात नये रूट बने, 4100 ऑटो आएंगे स्टेशन तक : नये मसौदा के अनुसार 22 रूट में सात नये तैयार किये गये हैं, जो शहर के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ेंगी। 22 में से पांच रूट को स्टेशन से दूर रखा है। जबकि 17 रूट स्टेशन के दोनों हिस्से को जोड़ेगी। इस पर 4100 ऑटो का परिचालन होगा। ये ऑटो स्टेशन तक आएंगे या फिर स्टेशन होकर आगे के लिए निकल जाएंगे। शहरी क्षेत्र के प्रस्तावित रूट की सूची रूट का नाम संख्या - बैरिया से ब्रह्मपुरा, जूरन छपरा, स्टेशन, कंपनीबाग, टावर से जेल 300 - भगवानपुर, माड़ीपुर, स्टेशन, छाता चौक, अघोरिया बाजार, एमडीडीएम कॉलेज से जेल 350 - जीरोमाइल, अखाड़ाघाट, सिकंदरपुर, करबला, कंपनीबाग, सदर अस्पताल मोड़, स्टेशन 400 - भगवानपुर, माड़ीपुर, इमलीचट्टी, जूरन छपरा, कंपनीबाग, स्टेशन, टावर, पक्की सराय से जेल 300 - भगवानपुर, माड़ीपुर, बटलर, आघोरिया बाजार, मिठनपुरा, बेला इमली चौक से मुशहरी 200 - बैरिया से लक्ष्मी चौक, मरीन ड्राइव, करबला, कंपनीबाग, स्टेशन से जेल चौक 250 - बैरिया से लक्ष्मी चौक, मरीन ड्राइव, अखाड़ाघाट बांध, बनारस बैंक चौक, पक्की सराय, मुशहरी 200 - जीरोमाईल, बैरिया, भगवानपुर, रामदयालु से कच्ची पक्की 150 - भगवानपुर, बैरिया, जीरोमाईल, मेडिकल व बखरी तक 150 - संजय सिनेमा रोड, महेश बाबू चौक, रेलवे स्टेशन, कंपनीबाग, टावर से जेल 200 - जीरोमाईल, अखाड़ाघाट बांध, बनारस बैंक चौक, पक्की सराय, एमडीडीएम, बेला 250 - भगवानपुर, बीबीगंज, ब्रह्मपुरा थाना चौक, जूरन छपरा, सरकारी बस स्टैंड, स्टेशन, टावर से जेल 200 - कंपनीबाग या स्टेशन, इमलीचट्टी, माड़ीपुर, भगवानपुर पुल, यादव नगर रेवा रोड 200 - रामदयालु या कच्ची पक्की, अघोरिया बाजार, कलमबाग, मोतीझील पुल से स्टेशन 300 - गोबरसही, माड़ीपुर, इमलीचट्टी, जूरन छपरा, स्टेशन, कंपनीबाग, टावर, जेल 200 - कच्ची पक्की या रामदयालु, अघोरिया बाजार, हरिसभा, पानी टंकी बनारस बैंक चौक 200 - रेलवे स्टेशन, इमलीचट्टी, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, बैरिया, पहाड़पुर सुधा डेयरी 200 - स्टेशन, इमलीचट्टी, माड़ीपुर, पावर हाउस चौक, गोबरसही, भगवानपुर, यादव नगर 200 - स्टेशन, मोतीझील, कल्याणी, हाथी चौक, मिठनपुरा या अघोरिया बाजार, कलमबाग चौक 300 - रेलवे स्टेशन दक्षिणी साइड, माड़ीपुर, गोबरसही, भगवानपुर यादव नगर 200 - रेलवे स्टेशन दक्षिणी साइड से अघोरिया बाजार, रामदयालु या कच्ची पक्की या मिठनपुरा, जेल 200 - रेलवे स्टेशन से तुर्की, बलिया, गोरौल 200 देहाती क्षेत्र के प्रस्तावित रूट की सूची - भगवानपुर से करजा, सरैया - भगवानपुर से सुजावलपुर - भगवानपुर से सोनवर्षा, मारीच - भगवानपुर से कांटी, पानापुर, मोतीपुर - भगवानपुर से तुर्की, बलिया, गोरौल - कच्ची पक्की से केरमा - गोबरसही से सुमेरा, लदौरा, सकरी - बैरिया से कांटी पानापुर मोतीपुर - जीरोमाइल से बोचहां, गायघाट, कटरा - बैरिया से करजा, सरैया या सुजावलपुर, सोनवर्षा - जेल चौक से मुसहरी, नरौली, पिलखी, पूसा रोड - संजय सिनेमा रोड से बड़कागांव, देवरिया, महरथा, गोपालपुर - जीरोमाइल से मीनापुर या रुन्नीसैदपुर - जीरोमाइल से रामनगर, हथौड़ी, भुसरा - सिकंदरपुर चौक से बोचहां - मिठनपुरा चौक से शेरपुर, नारायणपुर दरधा, काजीइंडा, मनियारी या सबहा तक - जीरोमाइल से दहिया कोटिया, गौसनगर, अलीनगर - जीरोमाइल से गरहां हथौड़ी - जीरोमाइल से मनकी, सोहिजन, अम्मा - जीरोमाइल से घोचा तुर्की, भुताने, खानपुर, बेरई, बाजीतपुर - जीरोमाइल से गरहां, बोचहां - जीरोमाइल से ऐतवारपुर, सफुद्दीनपुर - जीरोमाइल से मझौली - जीरोमाइल से बखरी, पटियासा - जीरोमाइल से गायघाट, बेनिबाद - जीरोमाइल से कफेन - जीरोमाइल से घरवाड़ा, देवगन, चौमुख - जीरोमाइल से बल्थी, मुशहरी - जीरोमाइल से मोहनपुर, रहसी - जीरोमाइल से बनघारा, सिवाईपट्टी - जीरोमाइल से करचौलिया, राजेपुर - जीरामाइल से मुस्तफापुर, राघोपुर - जीरोमाइल से तुर्की, बलुआ - जीरोमाइल से गोरीगामा, ओलीपुर - जीरोमाइल से ब्रहन्डा, मझौलिया - जीरोमाइल से गंज बाजार, मीनापुर - जीरामाइल से कोआही, रून्नी सैदपुर - कच्ची-पक्की से मनियारी, सोनवर्षा, मरिचा - कच्ची पक्की से सुजावलपुर, ढ़ोली स्टेशन नये प्रस्तावित रूटों की सूची : - बैरिया से लक्ष्मी चौक, मरीन ड्राइव, करबला, कंपनीबाग, स्टेशन से जेल चौक - बैरिया से लक्ष्मी चौक, मरीन ड्राइव, अखाड़ाघाट बांध, बनारस बैंक चौक, पक्की सराय, मुशहरी - रेलवे स्टेशन, इमलीचट्टी, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, बैरिया, पहाड़पुर सुधा डेयरी -स्टेशन, मोतीझील, कल्याणी, हाथी चौक, मिठनपुरा या अघोरिया बाजार, कलमबाग चौक - रेलवे स्टेशन दक्षिणी साइड, माड़ीपुर, गोबरसही, भगवानपुर यादव नगर - रेलवे स्टेशन दक्षिणी साइड से अघोरिया बाजार, रामदयालु या कच्ची पक्की या मिठनपुरा, जेल - रेलवे स्टेशन से तुर्की, बलिया, गोरौल