13 वार्डों के 36 मोहल्लों में सड़क व नाला बनाने की तैयारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में निगम क्षेत्र के 13 वार्डों के 36 गली-मोहल्लों में सड़क और नाला बनाने की तैयारी है। नगर आयुक्त से एनओसी मांगी गई है। वार्ड 48 में 10 और वार्ड 47 में 6 परियोजनाएं होंगी। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निर्माण कार्य होगा।

13 वार्डों के 36 मोहल्लों में सड़क व नाला बनाने की तैयारी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम क्षेत्र के 13 वार्डों के 36 गली-मोहल्लों में सड़क और नाला बनाने की तैयारी है। इनमें 34 जगहों पर सड़क के साथ नाला भी बनेगा। इसको लेकर जिला योजना अधिकारी ने संबंधित परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह से एनओसी मांगा है।

परियोजनाओं की संख्या

वार्ड संख्या 48 में सबसे अधिक सड़क और नाला से जुड़ी 10 और वार्ड 47 में छह परियोजनाओं पर काम होना है। इसके अलावा वार्ड 8, 14, 15, 16, 18, 32, 34, 36, 45, 46 व 49 से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। नगर आयुक्त को भेजे पत्र जिला योजना अधिकारी ने कहा है कि नगर विधायक रंजन कुमार की अनुशंसा के आलोक में योजनाओं का कार्यान्वयन होना है। एनओसी मिलने के बाद ही प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा सकेगी। इसपर निगम की विकास शाखा और संबंधित एई व जेई को जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित व अनुशंसित सड़क व नालों की लंबाई 7600 फीट से अधिक है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि से निर्माण कार्य होंगे。

विद्यालयों का निर्माण

वार्ड 16 में लकड़ीढ़ाई प्राथमिक विद्यालय का भवन बनेगा

वार्ड संख्या 16 के अंतर्गत लकड़ीढ़ाई में प्राथमिक विद्यालय और शहर से सटे मझौली खेतल पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन बनेंगे। पंचायत स्तर पर भगवानपुर, पताही व मझौली खेतल में चार सड़क-नाला, दो सड़क व एक नाला का भी निर्माण कार्य होगा।

निर्माण स्थल

इन मोहल्लों में बनेंगे सड़क व नाला

पड़ाव पोखर (लेन नंबर 1), मदनानी गली, चित्रलेखा कॉलोनी, चाणक्या विहार (गोबरसही), चंदवरदाई नगर (बालू घाट), जंगी पासवान पथ (गोला बांध रोड), मेहता कॉलोनी में रोड नंबर 1 (माली घाट), रामदयालू पथ (लेन नंबर 5), विन्ध्याचल गली (लेन नंबर 6, वार्ड 32), न्यू दुर्गापुरी (बीएमपी 6), शास्त्रीनगर के जयप्रकाश पथ, नारायणी पथ, न्यू बैंकर्स कॉलोनी, कान्हा कॉलोनी (कन्हौली), शारदा नगर के रोड नंबर तीन, गली नंबर नौ, बेला छपरा, मिठनपुरा व अन्य शामिल हैं। इसके अलावा भगवानपुर के सुभाष नगर मोहल्ले में रोड नंबर एक, प्रभात नगर के रोड नंबर एक ए, परशुरामपुर मोहल्ला व सरस्वती विहार कॉलोनी में सड़क व नाला, श्रमजीवी नगर में नाला, पताही के एलपी शाही कॉलेज रोड और मझौली खेतल के आदर्श नगर के लेन नंबर तीन में सड़क बनेगी।

सामान्य प्रश्न

मुजफ्फरपुर में सड़क और नाला बनाने की योजना किसके अंतर्गत है?
यह योजना निगम क्षेत्र के 13 वार्डों के 36 गली-मोहल्लों में है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।